Sunday, June 28, 2020

बेहद खूबसूरत हैं इन 6 भोजपुरी एक्टर्स की पत्नियां, कुछ तो लाइमलाइट से रहती हैं दूर



भोजपुरी फिल्में न सिर्फ यूपी-बिहार बल्कि पूरे देश में काफी देखी और पसंद की जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार्स के बारे में तो लोग काफी-कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार खासकर की पत्नियों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। मसलन, पवन सिंह ने जहां दो शादियां की हैं, वहीं विक्रांत राजपूत और यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी एक्ट्रेसेस को ही अपनी पत्नी बनाया है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत वाइफ के बारे में।
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में हुआ। उनकी पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। हालांकि किसी वजह से नीलम ने मार्च, 2015 आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में दूसरी शादी बलिया में ज्योति सिंह से की।
खेसारी लाल यादव का जन्म 3 जुलाई 1986 को छपरा के एक गरीब यादव परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मंगरू यादव है। खेसारी लाल की शादी चंदा देवी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम कृति है, जबकि बेटे का ऋषभ।
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई, 1969 को जौनपुर, यूपी के छोटे से गांव बिसुईं में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है।
यश कुमार मिश्रा का जन्म 1985 में गोंडा, उत्तर प्रदेश मे हुआ। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से 2013 में शादी की। यश और अंजना के एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।
आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत सिंह राजपूत 2005 से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं। विक्रांत ने भोजपुरी फिल्मों की ही एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की है। शादी से पहले दोनों 9 साल तक लिव-इन में भी रहे। विक्रांत-मोनालिसा की पहली मुलाकात 2009 में 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। जनवरी 2017 में दोनों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' के सेट पर ही शादी की थी।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जन्म 2 फरवरी, 1979 को यूपी में गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। निरहुआ के एक भाई का नाम विजय लाल यादव है, जबकि दूसरे का प्रवेश लाल यादव। निरहुआ की शादी 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी का नाम अदिति हैं जबकि बेटों के आदित्य और अमित हैं।