मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा
शेट्टी के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई है। अब खुद ने शिल्पा
शेट्टी ने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए दोनों के रिश्ते पर बड़ा खुलासा
किया है। 90 के दौर में सलमान और शिल्पा के अफेयर की चर्चा खूब हुआ करती
थी। पर दोनों सबसे छिपकर ही इश्क लड़ाते थे।
यानि, कभी अपने रिश्ते को दोनों ने सबके बीच कबूला नहीं। दोनों को कई बार
साथ में देखा जरूर जाता था पर जब भी अफेयर पर सवाल हुआ तो सलमान-शिल्पा में
से कोई भी जवाब नहीं देता था। हालांकि, दोनों का रिश्ता किसी मुकाम पर तो
नहीं पहुंचा और शिल्पा ने 9 साल पहले ही बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर
ली। बता दें, शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले उनका तलाक हो चुका
है।
सालों बाद शिल्पा ने अपने रिश्ते की सच्चाई सबके सामने रखी और बताया कि, हम
दोनों का रिश्ता काफी मजबूत था। हम साथ में जब भी कहीं घूमने-फिरने जाते
थे तो सिर्फ एक-दूसरे की बातें शेयर करते थे। इसी वजह से हमारे बीच एक
बॉन्ड बन गया था।
मीडिया से बातचीत में शिल्पा ने बताया कि, सलमान अक्सर रात को उनके घर जाया
करते थे और रात वहीं गुजारते थे। शिल्पा ने थोड़ा इमोशनल होकर कहा कि, 'जब
मेरा पापा की मौत हुई तो सलमान मुझसे मिलने घर आए थे। घर आते ही वह बार
टेबल के पास बैठ गए फिर हम दोनों ने साथ में ड्रिंक्स शेयर की थी। शिल्पा
ने बताया कि, सलमान अपने पुराने दिनों का याद कर रोने लगते थे। ऐसे में मैं
उन्हें समझाती थीं। दंबग खान एक्ट्रेस के परिवार के भी काफी करीब थें।
वैसे दोनों का रिश्ता भले ही मुकाम तक नहीं पहुंचा लेकिन, दोनों के बीच
दोस्ती का रिश्ता आज भी है. शिल्पा-सलमान की जोड़ी पर्दे पर भी काफी पसंद
की जाती है। शिल्पा एक्टर के साथ 'शादी करके फंस गया' ,'फिर मिलेंगे',
'गर्व' के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों कई बार पॉर्टीज और
फंक्शन में शामिल होते हैं तो हमेशा हंसकर एक-दूसरे से बातें करते हैं।
