
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिस प्रकार जीवन में हाथों की
रेखाएं हमारे भविष्य को दर्शाती हैं उसी प्रकार हमारे शरीर पर मौजूद तिल भी
हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम
से शरीर के इन अंगों पर तिल है तो आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है
इसकी जानकारी बताने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं शरीर के अंगो पर मौजूद तिलो के बारे में:-
नाक पर तिल का होना:-
यदि किसी व्यक्ति की नाक के बीचो-बीच तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति मन का
बहुत साफ होता है और यह मजाकिया स्वभाव का भी होता है शास्त्रों के अनुसार
नाक पर तिल वाले व्यक्ति किसी के प्रति बुराई नहीं रखते हैं यह अपने जीवन
में सफलता आसानी से प्राप्त कर लेते हैं अगर यह तिल किसी महिला के नाक पर
हो तो ऐसी महिलाएं एक सफल ग्रहणी होने के अतिरिक्त घर के बाहर के कामों में
भी उच्च स्थान प्राप्त करती हैं।
पीठ पर तिल का होना:-

अगर किसी मनुष्य की पीठ पर तिल है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है ऐसे
व्यक्ति बहुत ही प्रेमी स्वभाव के होते हैं यह अपने आसपास के व्यक्तियों का
बहुत ख्याल रखते हैं ऐसे लोग दूसरों को हमेशा प्रसन्न और खुश रखने वाले
होते हैं इसके साथ ही खुद भी बहुत ही हंसमुख और प्रसन्नचित्त स्वभाव के
होते हैं।