
TikTok star siya kakkar commits suicide : सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है. 16 वर्षीया टिक टॉक स्टार (TikTok Star) सिया कक्कड़ (Siya Kakkar suicide) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. उन्होंने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात उन्होंने एक गाने को लेकर अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी. अर्जुन ने बताया कि उस समय सिया बिल्कुल ठीक लग रही थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं. अब समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.
मैनेजर ने कही ये बात
सिया की मौत की खबर की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर अर्जुन सरीन ने इंडिया टुडे से कहा, "यह कुछ व्यक्तिगत कारण की वजह से हो सकता है. अपने काम में वह अच्छा कर रही थी. कल रात को मेरे और उनके बीच एक नए प्रोजेक्ट को लेकर बात हुई थी और वह नॉर्मल ल्र रही थी. मैं और मेरी कंपनी बहुत सारे कलाकारों और सिया का प्रबंधन करते हैं. वह काफी टैलेंटिड थीं. मैं प्रीत विहार में उसके घर जा रहा हूं. "