Wednesday, June 3, 2020

2 शादी टूटने के बाद जब श्वेता तिवारी को हुआ था तीसरी बार इश्क, इनके प्यार मेंं हुईं पागल


मुंबई. रिश्ता (Relation) कोई भी हो उसके टूटने का दुख ना जाने कितनों को गम दे जाता है. शादी (Marriage) को लोग कहते हैं कि यह सात जन्मों का बंधन है. सोचिए जिस प्यार में कभी दो लोग एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं. लेकिन कुछ महीनों या सालों बाद उनकी हालत ऐसी होती है कि दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. पहली शादी टूटी तो दूसरी शादी की. इस उम्मीद साथ की जिन दुखों को पहले झेला, उनसे आगे बढ़कर दूसरी जिंदगी शुरू करेंगी. लेकिन दूसरी शादी भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और उसका भी अंत वैसा ही हुआ जैसा पहली का हुआ था. लेकिन क्या आप जानते हैं, श्वेता को तीसरी बार इश्क हो गया है.

दूसरे पति पर लगाए थे हिंसा के आरोप
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी दूसरी शादी की समस्याओं के चलते सुर्खियों में रहीं. श्वेता तिवारी अपने दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) पर खुद के साथ और बेटी के साथ हिंसा के आरोप लगाए थे. दो बार प्यार में नाकाम रहने वाली श्वेता को तीसरी बार प्यार हुआ. उन्होंंने इस बारे में खुलकर कहा था. टीवी एक्ट्रेस ने जब अपने तीसरे प्यार के बारे में लोगों को बताया था तो लोग सकते में आ गए.

तीसरी बार इनसे हुआ प्यार
उन्होंने कहा था, पहले से ही अपने बच्चों के साथ प्यार में हूं और अब मेरे पास किसी और व्यक्ति के लिए वक्त नहीं है. उन्होंने कहा था कि मैं अपने बच्चों से इस कदर प्यार में हूं कि मुझे उनके सिवाय अब किसी की जरूरत नहीं है.

वैवाहिक जीवन नहीं रहा सफल
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी का वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा. इन सबके बीच श्वेता ने हार नहीं मानी और इन परिस्थितियों का डटकर सामना किया.