
टीवी की क्वीन कही जाने वाली मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने पॉपुलर धारावाहिक नागिन 5 का ऐलान किया था। लॉकडाउन की वजह से नागिन 4 की शूटिंग बंद पड़ी है। ऐसे में शो के सभी सितारे अपने घरों में कैद है। एकता कपूर के शो नागिन 4 में निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल में नजर आ रहे है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
वही शो में रश्मि देसाई भी शलाका के किरदार में नजर आई थी। वही एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन के तीन पार्ट पूरे हो चुके हैं और इसका चौथा पार्ट अभी चल रहा है। लेकिन अब हाल ही में एकता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि लॉकडाउन खुलने के बाद और शूट की प्रमिशन मिलने के बाद वो नागिन 4 को और आगे नहीं बढ़ाएंगी और इसका फिनाले बहुत ही ग्रैंड तरह से करेंगी।
वही दर्शकों धारावाहिक नागिन 4 के खत्म होने का दुख हो पाता, इससे पहले ही एकता ने खुलासा किया कि नागिन 4 खत्म होने के तुरंत बाद ही नागिन 5 आ जाएगा। जी हां, अब इसी बीच एकता कपूर के टीवी धारावाहिक नागिन 5 की पहली झलक भी सामने आ गई है। इतना ही नहीं, नागिन 5 की एक झलक भी सामने आ गई है।
नागिन 5 की पहली झलक हाल ही में नागिन लूफोल्स नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा साझा की गई है। इस तस्वीर में एक बड़ा सा मंदिर दिखाई दे रहा है जिसके चारो तरफ बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। वही मंदिर के सामने से नागमणी का प्रकाश चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। वही इस मंदिर के सामने एक लड़की अपने हाथ ऊपर कर के खड़ी दिखाई दे रही है। ये तस्वीर देखने में वाकई में काफी शानदार है। वही इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कन और अधिक बढ़ गई।
वही अब फैंस को नागिन 5 के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। वही इस सीजन में कौनसी अभिनेत्री लीड रोल में नजर आएगी इसके भी कयास लगाए जाने शुरू हो गए है। नए सीजन के आने की खबर सुनते ही फैंस ये अनुमान लगाने लगे के इस बार नागिन कौन बनेगी। जहां कोई क्रिस्टल डिसूजा को नागिन बनता देखना चाहता है तो कोई हिना खान को नागिन के रुप में देखना चाहता है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार नागिन 5 में बिग बॉस 12 विनर और टीवी के फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को नागिन 5 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि ना तो दीपिका ने की है और ना ही एकता कपूर ने की है। वहीं बात करें मेल लीड स्टार की, तो इस शो में दीपिका कक्कड़ के अपोजिट शिविन नारंग लीड रोल में नजर आ सकते है। वही अब देखना ये होगा कि इस बार शो में कौन सी जोड़ी की एंट्री होती है।