Friday, June 19, 2020

सुशांत सिंह के फैन्स का गुस्सा आया बाहर,बिहार में सलमान खान के Being Human स्टोर में की जमकर तोड़फोड़ और

Sushant Singh Rajput Fans Break Salman Khan Store Being Human in patna

नमस्कार दोस्तों, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद लोगों का गुस्सा बॉलीवुड सितारों के प्रति बढ़ता ही जा रहा है. सुशांत के सुसाईड के बाद उनके फैन्स करण जौहर और सलमान खान पर आरोप लगा रहे है. उनका कहना है कि इन लोगों के द्वारा ही सुशांत से कई फ़िल्में छीनी गई और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया. जिसके चलते काम ना मिलने के कारण सुशांत डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली!

सलमान खान के स्टोर में तोड़-फोड़

बतादे की बिहार से ख़बर आ रही है की सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सलमान खान के फैशन आउटलेट ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human Store) के शोरूम पर तोड़फोड़ की है. दरसल सलमान का स्टोर बिहार के पटना में है जहां पर उनके पोस्टर्स फाड़ दिए गए और उनके खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई. घटना से जुड़ा एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें सुशांत के फैन्स सलमान खान के स्टोर पर जाकर स्टोर मालिक को सलमान का पोस्टर निकालने को कह रहे है. वो विडियो में सलमान को गाली बक रहे है. यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!
Sushant Singh Rajput Fans Break Salman Khan Store Being Human in patna
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सलमान खान के फैशन आउटलेट ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human Store) के शोरूम पर तोड़फोड़ की है.
ख़बर की माने तो इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष का हाथ है, और उनके नेतृत्व में कई कार्यकर्ता वहां पर जमा हुए और प्रदर्शन किया. बतादे की सलमान के साथ-साथ लोगों के अंदर फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर भी काफी गुस्सा है. सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे है की वो बिहार से थे इसलिए उनको बॉलीवुड ने नहीं अपनाया. फैन्स का कहना है की सुशांत सिंह राजपूत का करियर खत्म करवाने में इन्हीं लोगो का हाथ है. इन पर कार्यवाही होनी चाहिए!
खबर आ रही है की सुशांत सिंह राजपूत की करण जौहर से किसी बात पर बहस हुई थी. जिसके बाद करण जौहर ने उन्हें कई फिल्मों से निकला दिया था!