Sunday, June 28, 2020

शांतिप्रिया बोलीं-जरूरत पड़ी तो Bigg Boss 14 में देवी से दुर्गा बन जाऊंगी

BB 14 : Akshay Kumar's Heroine Shantipriya Will Be Grand Entry In ...
ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू करने वालीं शांतिप्रिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के लिए साइन कर लिया गया है। यानी वह आने वाले सीजन की पहली कंटेस्टेंट हो सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पर शांतिप्रिया 'बिग बॉस' में जाने को लेकर काफी ऐक्साइडेट हैं।

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में शांतिप्रिया शो में जाने को लेकर फैमिली के रिऐक्शन से लेकर अपनी तैयारी और बाकी चीजों को लेकर दिल खोलकर बात की। शांतिप्रिया ने कहा, 'अगर मैं बिग बॉस के घर में जाऊंगी तो उन्हें (बच्चों) बहुत खुशी होगी। इतने सालों तक मैं घर पर ही थी। उनका ध्यान रख रही थी। मैं साउथ बॉम्बे में रहती थी। वह इलाका बहुत पॉश है पर मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे कड़ी मेहनत करके वैसे ही आगे बढ़ें, जैसे हमने की। हम लोगों ने जिस तरह हार्ड वर्क करके अपना नाम किया, वैसे ही मैं अपने बच्चों को सिखाना चाहती थी। उसकी वजह से मैं उनके ऊपर बहुत ध्यान रखती थी। उसकी वजह से मैं फिल्म इंडस्ट्री से बहुत दूर हो गई।'