
हाल ही में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान ने भारी तबाही मचाई। अभी इसके जख्म भरे भी नहीं थे कि देश में एक और चक्रवात निसर्ग ने दस्तक दी है। देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर में निसर्ग चक्रवात तूफान बना है। भारतीय मौसमविभाग ने गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
निसर्ग चक्रवाती तूफान का असह दिखाई देने भी शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई
है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 3 जून तक उत्तरी
महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट से टकरा सकता है। इसके टकराने के साथ
गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना
है।
आईएमडी ने 4 जून तक समुद्र में हालात खराब होने को लेकर
पूर्वानुमान जताया है। इस बीच हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे पर हो
सकती है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को मछुआरों से अपील की
है कि वो समुद्र की तरफ नहीं जाएं। राज्य सरकार ने आपात स्थिति से निपटने
के लिए कोंकम तट के पास सुरक्षा के उपाय बढ़ाए हैं।चक्रवाती तूफान की आशंकाओं के मद्देनजर मुंबई महानगर पालिका ने राजधानी के नागिरकों को सावधानी बरतने को लेकर अलर्ट जारी किया है। तूफान को लेकर मुंबई महानगरपालिका के कंट्रेल रूम और अन्य विभागों के कंट्रोल रूप में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में समु्द्री तुफानों का खतरा बना है। तूफान 3 जून की रात तक तटीय इलाकों से टकरा सकता है।