Saturday, June 27, 2020

'फेयर एंड लवली' क्रीम से हटेगा 'फेयर' शब्द

hindustan unilever: hindustan unilever's big decision fair ...

गोरा बनाने का दावा करने वाली हिंदुस्तान युनिलीवर (Hindustan Uniliver) की मशहूर क्रीम फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) का नाम बदलने जा रहा है। कंपनी इस क्रीम की रिब्रांडिंग करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा कर दी है कि अब कंपनी इस प्रोडक्ट के ब्रांड नेम के साथ 'Fair' शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी। कंपनी ने यह कदम स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट के बाजार में बने रहने के लिए उठाया है। जॉ़नसन एंड जॉनसन कंपनी के खिलाफ विश्वभर में अभियान चलाए जाने के बाद उसके प्रोडक्ट मार्केट से बाहर होने के बाद Hindustan Uniliver ने यह फैसला किया है। बता दें कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लायड (George Floyd) की हत्या के बाद रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

बता दें कि पिछले एक दशक से फेयर एंड लवली (Fair & Lovely) के विज्ञापन में महिलाओं के सशक्तिकरण का मैसेज दिया जाता है। ब्रांड का विजन है कि खूबसूरती जो लोगों की देखभाल करे, यह हर किसी और सबके लिए है। हिंदुस्तान यूनिलिवर की ओर से कहा गया कि यह ब्रांड सभी तरह के Skin tone वाले लोगों के लिए है।