
लखनऊ। एक तरफ जहां कोरोना को लेकर हर कोई परेशान है तो वहीँ पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब यूपी के कई जिलों में टिड्डियां पहुंच रही हैं।
शनिवार को काे राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के टिकरनखेड़ा में टिडि्डयों ने हमला बोलकर सर्तकता की पोल खोल दी। यहां फसलों पर टिड्डियों के दल ने हमला बोल दिया, किसानो जब इनको काबू न कर सके तो कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। कृषि रक्षा विभाग के कर्मचारियों ने टिडि्डयों को नष्ट कर दिया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से आए टिड्डी दल का प्रकोप उत्तर प्रदेश के भी सीमावर्ती जिलों में देखा जा रहा है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
'सरकार की तरफ से टिड्डी दल के नियंत्रण को लेकर कृषि निदेशालय स्तर पर एक आपदा राहत दल का गठन किया गया है इस आपदा राहत दल में उप कृषि निदेशक अध्यक्ष होंगे, वहीं दो सहायक निदेशक सदस्य और सचिव होंगे ये आपदा राहत टीम पूरे प्रदेश में पर्यवेक्षण करेगी।