
लगता है कि इस दुनिया को चलाने वाले ईश्वर कोई फिल्म बना रहें है इसलिए अच्छे कलाकारों को अपने पास बुला रहे हैं.... ये लाइन इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सटीक बैठ रही है। इरफान खान, ऋषि कपूर के बाद आज बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के CEO कुलमीत मक्कड़ (Kulmeet Makkar) का आज शुक्रवार को मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड की कई आंखें नम हुई। करण जौहर से लेकर विद्या बालन तक ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी।