कोरोना काल में बिहार वापस लौटने वाले मजदूरों को काम देने के नीतीश कुमार के दावों पर यकीन करके फंसे मजदूर अब वापस परदेश लौटने लगे हैं. बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेन अगले 15 दिनों तक फुल हैं. यानि बिहार से फिर से पलायन का सिलसिला तेज हो गया है.
नीतीश के दावे हुए फेल
रेलवे के रिकार्ड के मुताबिक बिहार से दिल्ली-मुंबई जैसी जगहों पर जाने वाली ट्रेनें अगले 15 दिने के लिए फुल हो चुकी हैं. इन ट्रेनों में अगले एक पखवाड़े के लिए कोई सीट खाली नहीं है. फुल हुई सारी सीट स्लीपर क्लास ही है. यानि गरीब-मध्यम तबके के लोग वापस लौटने लगे हैं.
रेलवे के रिकार्ड के मुताबिक बिहार के दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 20 जुलाई तक सारी सीट बुक हो चुकी है. ये वही इलाके हैं जहां से मजदूरों का पलायन सबसे ज्यादा होता है. ट्रेन में जेनरल क्लास की टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है. लिहाजा दिल्ली लौट रहे लोगों ने स्लीपर क्लास की टिकटें बुक करायी हैं.
वहीं उत्तर बिहार से मुंबई जाने वाली ट्रेन भी अगले एक महीने तक फुल हो चुकी हैं. मुंबई भी बिहारी मजदूरों के रोजगार का प्रमुख स्थान रहा है. ट्रेन टिकटों की बुकिंग बता रही है कि लोग रोजी-रोटी के लिए वापस लौटने लगे हैं
