Wednesday, June 3, 2020

निसर्ग का खतरा देख बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई चिंता


आप सभी जानते ही हैं कि पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान के बाद अब महाराष्ट्र में निसर्ग का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में यह तूफान महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्री तटों की ओर आगे बढ़ रहा है. वहीं इस तूफ़ान से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है. ऐसे में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और रिचा चड्ढा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस पर चिंता जताते हुए लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है. जी दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर तूफान को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की.
इसी के साथ आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 'तूफान के दौरान क्या करें.' वहीं विक्की कौशल ने लिखा, 'Hoping these first showers only bring relief and joy and not too much drama. Stay safe guys!' इसी के साथ माधुरी दीक्षित ने नेचर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'It is strangely quiet this morning: perhaps the calm before the storm. As if the pandemic were not enough, Mumbai has a cyclone on the way. Hopefully it will veer out to sea. Either way, Mumbaikars are tough and we will get through it together.