Saturday, June 27, 2020

दिल्ली पहुंचा टिड्डी दल : गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा होते हुए टिड्डी दल ने किया यूपी के बुलंदशहर का रुख


ऐसा देखने में आ रहा है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के रास्ते टिड्डी दल ने बुलंदशहर की ओर रुख कर लिया है। वहीं, दिल्ली सरकार का कहना है कि टिड्डियों का दल दिल्ली क्षेत्र में नहीं पहुंचा है। गुरुग्राम के ही आसपास है। एक टीम दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में हालात का जायजा लेने भेजी गई है। टिड्डियों से बचाव के लिए पहले की दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसानों को अलर्ट किया जा चुका है।
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ हवाईअड्डे के पास के इलाकों में  टिड्डियों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने सभी एयरलाइनों के पायलटों को  लैंडिंग के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा गया। 
शनिवार सुबह महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम के बाद कई किलोमीटर लंबा टिड्डी दल दिल्ली के महरौली और छतरपुर में देखा गया, लेकिन दिल्ली सरकार ने इससे इनकार किया। इसके बाद टिड्डी दल ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में पहुंच गया।