Tuesday, June 2, 2020

किसी ने दान किए ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और किसी ने बांटी चप्पल, गरीबों के साथ ऐसे खड़ा हुआ बॉलीवुड


देश में जब कोरोना संकट आया तो पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया। इस दो महीने से चल रहे इस लॉकडाउन में लोगों का तमाम संकट का सामना करना पड़ा। दिहाड़ी पर काम कर रहे लोगों की जिंदगी मानों रूक गई। लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे। सरकार ने लोगों से गुहार लगाई की आप इस संकट की खड़ी में अपने आस पास लोगों का ध्यान रखें किसी को भूखा पेट न सोने दे। इसके साथ-साथ सरकार ने भी लोगों से मदद मांगी की सक्षम लोग सरकार को इस संकट में दान दे ताकि वह लोगों की मदद कर सकें और मेडिकल सर्विस को बेहतर कर सके ताकि कोरोना संक्रमितों का बेहतर इलाज हो सके।
वाजिद खान ने मौत से पहले गाया अस्पताल में सलमान खान का गाना, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
सरकार की मदद के लिए पूरा देश सामने आया बिजनेस, क्रिकेट, बॉलीवुड, यहां तक की आम इंसान ने भी अपनी श्रमता के अनुसार सरकार की मदद की। बॉलीवुड के लोगों ने बढ़-चढ़ कर सरकार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सोमम कपूर, कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, उर्वशी रौतेला, प्रभाष, रजनीकांत, कमल हसन, ऋतिक रोशन. महेश बाबू सहित अधिकतर सितारों में पीएम फंड में दान किया।
इस दौरान प्रवासी मजदूर के शहर से पलायन की एक बड़ी समस्या सामने आने लगी। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान पैदल ही कोसो दूर अपने गांव जाना शुरूकर दिया। इस दौरान देश में बहुत ही दिल देहला देने वाली तस्वीरे सामने आयी। हर कोई इन तस्वीरों को देखकर दुख प्रकट कर रहा था लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने मजदूरों की मदद के लिए कुथ लोग सानमे आये। उनमें से एक थे एक्टर सोनू सूद। इसके अलावा और भी लोग थे जिन्होंने लगातार गरीबों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।
नरगिस संग शादी करने से पहले सुनील दत्त को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, प्यार के बीच आया था धर्म