
रामानंद सागर की 'रामायण' का री-टेलीकास्ट
इस समय स्टार प्लस पर किया जा रहा है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा
है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने
वाले अभिनेता सुनील लहरी शो से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार किस्से फैंस के
साथ शेयर कर रहे हैं। अब सुनील लहरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है,
जिसमें उन्होंने मेघनाद से युद्ध को लेकर दिलचस्प किस्सा बताया है।
लक्ष्मण और मेघनाद का युद्धSource - Imbd
अभिनेता सुनील लहरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने मेघनाद युद्ध के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उस सीन को शूट करने के बाद उनके शरीर पर इंफेक्शन हो गया था। जिसके बाद उन्हें लोशन लगाना पड़ा था। इस सीन को शूट करने के दौरान सुनील लहरी ने अपने कॉस्टयूम की विग भी खराब कर दी थी।
सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, 'पिछले एपिसोड में आपने लक्ष्मण और मेघनाद का युद्ध देखा होगा। इसमें मेघनाद बार-बार गायब हो जाते हैं और लक्ष्मण उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर बाण मारते हैं। इस सीन में लक्ष्मण को कई बार चारों तरफ घूमना पड़ा था जो कि सामान्य रूप से संभव नहीं था तो इसके लिए एक राउंड ट्रॉली मंगाई गई जिस पर मुझे खड़ा करके घुमाया गया था।'