
देश में लॉकडाउन का फेज खत्म होने के बाद अनलॉक 1 चल रहा है। बहुत से लोग चाह रहे हैं कि ये लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाए। बहुत से स्टार इस दुनिया को भी छोड़ गए। कोरोना वायरस फैलने के बाद से लगातार लोगों को सिर्फ बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही हैं। हालांकि इसी बीच बॉलीवुड और टीवी जगत में बहुत से ऐसे स्टार हैं जिन्होंने इस लॉकडाउन के बीच फैंस को बहुत सी खुशखबरी दी है। इस लॉकडाउन के बीच कई स्टार्स पैरेट्स बन गए तो कुछ सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।
टीवी के मशहूर सितारे सुमीत व्यास और एकता कौल भी पैरेंट्स बन चुके हैं। सुमीत और एकता ने 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही था। आज 4 जून को सुमीत और व्यास को एक प्यारा से बेटा हुआ है। बता दें कि एकता कौल ने वर्चुअल तरीके से गोदभराई सेलिब्रेशन किया था। एकता कौल की बेबी बंप की तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आई थीँ।
बता दें कि राहुल महाजन की एक्स वाइफ ने 12 अप्रैल को ही अपने बच्चे की जन्म की खुशखबरी दी थी। डिंपी ने अपने बेटे के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया था कि वो एक बार फिर मां बन गई है। बता दें कि ये डिंपी और उनके पति रोहित रॉय का दूसरा बच्चा है। उनकी पहले से एक बेटी भी है।