Wednesday, June 3, 2020

नीना गुप्ता ने अपनी एक सेल्फी की इंटरनेट पर साझा


बॉलीवुड की महान एक्ट्रेस नीना गुप्ता लॉकडाउन में पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं.
नीना गुप्ता ने अपनी एक सेल्फी साझा की है, जिसमें पीछे उनका घर व चांद भी नजर आ रहा है. नीना द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में वह पहाड़ों के बीच अपने घर व खूबसूरत चांद के साथ नजर आ रही हैं.
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं, मेरा घर व चांद.' नीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आई थीं. फिल्म में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार व गजराज राव भी थे. फिल्म एक समलैंगिक पुरूष की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे इस संबंध के लिए अपने परिवार को मनाने में बहुत ज्यादा मशक्कत उठानी पड़ी है.
इससे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह खुशी से डांस करती नजर आ रही थीं. इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर नीना गुप्ता के 5 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं. इसकी वजह से वह खुशी से फूले नहीं समा रही. वीडियो में वह कहती नजर आईं कि आपकी वजह से हुए पांच लाख, आपकी दुआओं से हुए पांच लाख, आपके ही प्यार से पांच लाख, आपके कमेंट से पांच लाख. इंस्टाग्राम पर मेरे पांच लाख फॉलोअर हो गए. आप सबका बहुत-बहुत शुक्रिया.