Saturday, June 27, 2020

पटना में बना 'सुशांत राजपूत' नाम से चौंक, फैंस ने दी श्रद्धांजलि... पढ़ें क्या है सच


सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टर की पुरानी वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं अब उनकी याद में बिहार की राजधानी पटना के एक चौंक का नाम उनके नाम पर रखा गया है। यह चौंक राजीव नगर इलाके में हैं, जहां सुशांत सिंह राजपूत चौंक का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
वहीं आपको जानकारी के लिए बता दें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का घर भी राजीव नगर में ही है। हालांकि यह बोर्ड नगर निगम की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं लगाया गया है। इसे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने लगाया है। इस चौंक का नामकरण करने खुद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष पहुंचे थे।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस और बिहारवासी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजीव नगर स्थित उनके घर में  अभी भी लोगों का आना-जाना जारी है। हाल ही में सुशांत के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने पहली बार मीडिया से बेटे की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की।