Thursday, June 4, 2020

करीना कपूर खान ने शेयर की इनाया खेमू की क्यूट सी तस्वीर- शर्मिला टैगौर से लेकर तैमूर भी दिखे- PHOTOS


लॉकडाउन के दिनों में करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर इंस्टाग्राम अपनी और घर के सदस्यों की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी भांजी इनाया की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इनाया ने फैमिली ट्री बनाया हुआ है। बता दें, इनाया सोहा अली खान और कुमाल खेमू की बेटी हैं।
इनाया की फैमिली ट्री में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर सारा अली खान इब्राहिम, तैमूर तक.. सभी साथ नजर आ रहे हैं। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-
करीना इन दिनों कभी तैमूर तो कभी सैफ की तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं, सोहा अली खान के इंस्टाग्राम पर इनाया की एक से बढ़कर एक क्यूट तस्वीरें दिखती रहती हैं। फैंस इस पर प्यार भरा रिस्पॉस देते हैं। इनाया और तैमूर की दोस्ती भी जबरदस्त है। दोनों अक्सर साथ खेलते दिखते हैं। 
फैमिली ट्री
करीना ने इनाया की ये तस्वीर शेयर की है, जहां वो अपने फैमिली ट्री के साथ दिख रही हैं।
पूरा परिवार
इस तस्वीर में पूटौदी परिवार साथ दिख रहा है।  शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर सारा अली खान और इब्राहिम तक।
पक्की दोस्ती
दोनों भाई बहन साथ में काफी मस्ती करते दिखते हैं। ये तस्वीरें लॉकडाउन के पहले की हैं।
इनाया खेमू
इनाया खेमू का जन्म 2017 में हुआ था.. तैमूर की तरह इनाया भी अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं।
साथ बिताते हैं वीकेंड
तैमूर और इनाया अकसर अपने वीकेंड साथ बिताते हैं। कभी अपनी अम्मा के साथ तो कभी अपनी नैनी के साथ।
हमउम्र बच्चे
सोहा - कुणाल और सैफ - करीना अकसर साथ वक्त गुजारते हैं। इनके दोनों ही बच्चे हमउम्र हैं और साथ काफी एन्जॉय करते हैं।