टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था. अब इसी ट्रैक्टर से माही खेती करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी अपने नए ट्रैक्टर को खेतों में चला रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले धोनी अब खुद को व्यस्त रखने के लिए ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर ‘धोनी भक्त’ के नाम से एक अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'माही भाई का ऑर्गैनिक फार्मिंग एन्जॉय करते हुए एक्सक्लूसिव वीडियो.'हाल ही में धोनी ने महिंद्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था. इस ट्रैक्टर की कीमत 7.90 लाख से 8.40 लाख रुपये के बीच है.
