
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी का आज 47 वीं सालगिरह है. अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपनी शादी के जुड़ी कुछ मजेदार बातों को भी उन्होंने लोगों के साथ शेयर किया है. वैसे से अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों के साथ अपने जीवन से जुड़ी कई यादों को शेयर किया है साथ ही उन्होंने कई मजाकिया और सिरियस विषयों को भी लोगों के सामने लाने का प्रयास किया है.
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के शादी के आज 47 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अमिताभ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 47 साल आज 3 जून, 1973.!! हमने तय किया था कि अगर फिल्म जंजीर सफल होगी तो हम कुछ दोस्तों के साथ पहली बार लंदन जाएंगे. मेरे पिता जी ने पूछा कि किसके साथ जा रहे हो? जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि तुम जाने से पहले उससे शादी कर लो. वरना तुम मन जाओ.इसलिए.मैंने उनकी बात मानी.
एक चैट शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने प्यार की पहली मुलाकात को लेकर बताते हुए उन्होंने कहा कि जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था. अमिताभ ने बताया कि वो जया को देखकर काफी इंप्रेस हुए थे. इस शो में अमिताभ ने यह भी बताया कि वो हमेशा से एक ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल बाहर से मॉडर्न हो जया बिल्कुल वैसी ही थीं. अमिताभ मन ही मन जया को पहली बार मैगजीन में देख कर ही दिल दे बैठे थे.
उसके बाद इन दोनों की रियल जिंदगी में पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी के दौरान हुई थी. अमिताभ जया से पहली मुलाकात में ही अपना दिल बैठे थे. आपको बता दें कि अमिताभ और जया की जोड़ी ने बॉलीवुड में एक से एक धमाकेदार फिल्में दी है. दोनों की जोड़ी ने खुब धमाल मचाया है. आने वाली 12 जून को अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबों फिल्म आ रही है यह अमेजन प्राइम पर यह फिल्म रिलिज होगी. इसका ट्रेलर लोग खुब पंसद कर रहे हैं.

