
Amitabh Jaya Wedding Story: बॉलीवुड में आज तक कई जोड़ियां बनी है। जो तमाम मुश्किलों के बाद भी आज तक साथ है और उन्हीं कपल के नाम के आगे एवरग्रीन लगाया गया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी भी कुछ ऐसी है। आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 47वीं सालगिरह है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से जुड़े कई किस्से और कहानियां है। जो फैंस के बीच जमकर वायरल होते है लेकिन अपनी शादी की सालगिरह के मौक पर आज अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा सुनाया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने बताया है कि कैसे उनकी शादी जया से हुई थी। (Amitabh Jaya Wedding Story)
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी और जया बच्चन की शादी की कई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरे शादी के मंडप की है और इन तस्वीरों में अमिताभ जया के माथे पर टिका लगा रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, '47 साल.आज.3 जून,1973..!! हमने तय किया था कि अगर जंजीर सफल होगी, तो हम कुछ दोस्तों के साथ पहली बार लंदन जाएंगे। मेरे पिता जी ने उस दौरान मुझसे पूछा था कि किसके साथ जा रहे हो? जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि तुम जाने से पहले उससे (जया बच्चन) से शादी कर लो. वरना तुम मत जाओ. इसलिए.. मैंने उनकी बात मानी.!!' (Amitabh Jaya Wedding Story)
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों और इस किस्सों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। महज कुछ घंटे में इन तस्वीरों को 8 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है। वहीं, फैंस भी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। तो वहीं, दूसरी तरफ हजारों लोगों ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को सोशल मीडिया पर शादी की सालगिरह की बधाई दी है। (Amitabh Jaya Wedding Story)