Thursday, June 4, 2020

जानिए सारा अली ख़ान ने क्यों डिलीट किया अपना #AllLivesMatter वाला पोस्ट, जमकर हो रहीं हैं ट्रोल




चंद घंटे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली ख़ान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, इस पोस्ट में सारा ने अमेरिका के काले जॉर्ज फ्लॉयड और केरल में प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर हो रहे प्रोटेस्ट में एकजुटता दिखाई थी.

सारा के डिलीट किए हुए पोस्ट का स्क्रीनशॉट
सारा ने इंस्टाग्राम पर #AllLivesMatter का इस्तेमाल करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में तीन अलग-अलग रंग के हाथ और एक हाथी की सूंड दिखाई दे रही है. इस तस्वीर के ऊपर ब्लैक लाइव्स मैटर को काट कर ऑल लाइव्स मैटर लिखा गया था. वैसे तो सारा ने ये तस्वीर एक काले इंसान और एक जानवर की मौत पर हो रहे प्रदर्शनों में एकजुटता दिखाने के लिए शेयर की थी, लेकिन शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आई और इसीलिए लोगों ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.


सारा के फैंस का मानना है कि इस वक़्त #ब्लैक लाइव्स मैटर सबसे बड़ा मुद्दा है, और उनका आरोप है कि सारा ने इसे #ऑल लाइव्स मैटर से बदल कर भारी गलती की है. सारा को उनकी इस पोस्ट के लिए इतना ज़्यादा ट्रोल किया गया कि उन्होंने महज़ एक घंटे में अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

सारा अली ख़ान ने भले ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया हो, लेकिन उनके फैंस उन्हें माफ़ करने के मूड में नहीं हैं. यही वजह है कि ट्विटर पर Sara Ali Khan ट्रेंड कर रहा है. सारा के फैंस का मानना है कि वो #BlackLivesMatter के ख़िलाफ़ पोस्ट नहीं कर सकतीं. फैंस उनके इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.