
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और वेब सीरीज ‘पर्मानेंट रूममेट्स’ में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा दिखा चुके अभिनेता सुमीत व्यास के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, एक्टर सुमीत व्यास और टीवी अभिनेत्री एकता कौल के घर किलकारियां गूंजी है। सुमीत व्यास और एकता कौल अब पैरेंट्स बन गए हैं। सुमित की पत्नी एकता कौल ने बेटे को जन्म दिया है, इसकी घोषणा उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए की है।
अभिनेता सुमीत व्यास ने हाल ही में इसकी जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ‘बेटा हुआ है, उसे वेद बुलाया जाएगा। वह आगे कहते है कि मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं। एकता कौल ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी इंजॉय किया था। वह लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थी।
वही अब एकता कपूर के घर खुशी आने के बाद तमाम मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है, जिसमें गजराज राव, निमरत कौर, मिथिला पालकर आदि ही कई स्टार्स शामिल है। सुमीत व्यास और एकता कौल सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुमीत और एकता ने कश्मीर रीति रिवाजों के साथ कश्मीर में शादी की थी। सुमीत और एकता लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
वही बात करें सुमीत व्यास के वर्कफ्रंट की, तो उन्होंने कसम से, वो हुए ना हमारे जैसी टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी शोज के अलावा सुमित व्यास ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। सुमित व्यास इन शोज के बाद हिंदी फिल्म मेड इन चाइना, वीरे दी वेडिंग और आरक्षण जैसी फिल्मों और परमानेंट रूममेट्स, ट्रिपलिंग और द वर्डिक्ट जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
वही बात करें अभिनेत्री एकता कौल की, तो वो टीवी का जाना पहचाना चेहरा है। वह टीवी के कई शोज में नजर आ चुकी है। एकता कौल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। एकता कौल ने अब तक टीवी के कई बेहतरीन सीरियल में काम किया है, जिसमें रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे आंगन में जैसे ही टीवी शोज शामिल है।